बरनाला : मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे ठेका कर्मचारी

PROTEST

रोष। मांगों का हल न होने तक पक्का मोर्चा निरंतर जारी रखने का किया ऐलान | Protest

बरनाला(सच कहूँ न्यूज)। पॉवरकॉम सीएचबी ठेका कर्मचारियों ने अपनी, मांगों को ले कर पॉवरकाम एंड ट्रांसको (Protest) ठेका कर्मचारी यूनियन सर्कल बरनाला के नेतृत्व में स्थानीय निगरान इंजीनियर कार्यालय समक्ष पक्का मोर्चा लगाकर संघर्ष शुरू कर दिया है। धरनाकारियों ने मांगें न माने जाने तक मोर्चे को निर्विघ्न जारी रखने की चेतावनी भी दी और स्थानीय कोर्ट चौंक में पॉवरकॉम अधिकारियों का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन भी किया। धरने को संबोधित करते सर्कल अध्यक्ष चमकौर सिंह, सचिव कुलदीप सिंह, सी. उप अध्यक्ष रजिन्दर सेखों और चरनजीत सिंह ने कहा कि पॉवरकाम की मैनेजमेंट की ओर से सीऐचबी ठेका कर्मचारियों को ठेके पर भर्ती कर ठेका कर्मचारियों का जी भर कर शोषण कर रही है, जिसके अंतर्गत पिछले छह महीनों से कर्मचारियों को वेतन न देकर जलील किया जा रहा है।

कर्मचारियों से छह महीने से वेतन लागू नहीं करने का लगाया आरोप | Protest

  • वेतन की मांग करने पर बहाने बनाकर समय निकाला जा रहा है।
  • पॉवरकाम की मैनेजमेंट की ओर से ठेकेदार को कम रेट पर टैंडर देकर
    सीएचबी ठेका कर्मचारियों को कम वेतन पर रखा गया था।
  • जब कर्मचारियों के संगठनों ने अधिक वेतन की माँग की तो निगरान
    इंजीनियर द्वारा ठेकेदार का टैंडर ही ब्लैक लिस्ट कर दिया गया।
  • नेताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों से छह महीने से काम करवाया जा रहा है
  • परंतु वेतन लागू नहीं किया जा रहा और निगरान इंजीनियर
    कर्मचारियों को काम से निकालने की धमकियां भी दी जा रही हं।

उन्होंने यह भी बताया कि छह महीने से लेकर पॉवरकाम में भी ठेका कर्मचारियों के संगठन की ओर से लगातार किए संघर्ष की वजह से डीसी बरनाला और एसडीएम बरनाला की ओर से 5 सिंतबर को मांगें हल करने का भरोसा दिया गया था परंतु अभी तक उनकी मांगें अधर में लटक रही हैं, जिसके रोष के तौर पर सीएचबी ठेका कर्मचारियों ने फिर स्थानीय निगरान इंजीनियर कार्यालय समक्ष पक्का मोर्चा लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का हल न किया तो लोगों के साथ मिलकर विशाल धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

जब इस संबंधी निगरान इंजीनियर गफू र मोहम्मद के साथ संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को रखने या निकालने का काम सबंधित ठेकेदार का होता है। उन्होंने बताया कि इस से पहले तीन टैंडर डाले जा चुके हैं जो फाईनल नहीं हुए। अगला टैंडर 27 नवंबर को खुलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय समक्ष लगाया गया धरना एक साजिश अधीन है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।