कोर्ट परिसर में गिरा यूकेलिप्टस का पेड़, कार व बाइकें क्षतिग्रस्त

जिला न्यायालय परिसर में अचानक गिरा विशाल यूकेलिप्टस का पेड़

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक जमीन पर गिर गया। इस दौरान कोर्ट कंपाउंड में खड़ी एक कार व कई बाइकें पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो लोगो को हल्की चोट आई है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कंपाउंड में खड़ा यूकेलिप्टस का एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया। इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। पेड़ की चपेट में आकर एक कार और कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आईं।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। यूकेलिप्टस का पेड़ सिविल जज(सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम न्यायालय के समीप स्थित पुराने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर खड़ा था। पेड़ के गिरते ही तेज आवाज हुई और परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अधिवक्ता, वादकारी और अन्य लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि न्यायालय परिसर में भीड़-भाड़ होने के बावजूद पेड़ गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। 

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts