पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धमाका, चार की मौत, नौ घायल

Published On

इस्लामाबाद (एजेंसी)

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में सोमवार को हुए धमाके में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गए।
स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। दैनिक समाचार पत्र डॉन के मुताबिक क्वेटा शहर के पुलिस उपमहानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि इस धमाके में घायल होने वालों में दो पुलिस अधिकारी तथा सात नागरिक शामिल हैं। क्वेटा के सैटेलाइट टाउन इलाके के बाजार में सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल में आईईडी बम रखा हुआ था जिसमें रिमोट के जरिए धमाका किया गया।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts