पाक ने 26 भारतीय मछुआरे किए रिहा

Published On

कराची(Pakistan) जेल से रिहा भारतीय मछुआरे

इस्लामाबाद (एजेंसी)। पाकिस्तान (Pakistan)ने कराची जेल से 26 भारतीय मछुआरों को रविवार को रिहा कर दिया। यहां एक आधिकारिक घोषणा में यह जानकारी दी गई। पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक ट्वीट में कहा,‘पाकिस्तान ने कराची जेल से 26 भारतीय मछुआरों को सद्भाव स्वरूप रिहा किया।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को नये सांसदों की बैठक से पूर्व यह कदम उठाया गया। मछुआरों को वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों के हवाले किया जायेगा। रिपोर्ट के अनुसार ईदी फाउंडेशन ने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने पर हिरासत में लिये गये भारतीय मछुआरों की यात्रा व्यय का वहन किया। भारत और पाकिस्तान ने इस वर्ष मार्च में संयुक्त न्यायिक समिति की यात्राओं को फिर से शुरू करने पर सहमति जतायी जो एक-दूसरे की हिरासत में रखे गये मछुआरों और कैदियों के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts