रूसी हथियार प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में काफी उन्नत: पुतिन

Published On

मास्को 23 फरवरी (एजेंसी)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मानना है कि रूसी हथियार काफी अत्याधुनिक हैं और लंबे समय तक अपने प्रतिद्वंद्वियों के हथियारों की तुलना में आगे रहेंगे।  पुतिन ने शुक्रवार को कहा, “ हमारा ध्यान अपने सैनिकों को फिर से सबसे उन्नत हथियारों और नियंत्रण एवं संचार के आधुनिक साधनों के साथ लैस करने पर केंद्रित है। हमारे हथियार काफी आधुनिक हैं और उनका मुकाबला करना असंभव है, और मेरा मानना है कि ऐसा लंबे समय तक रहेगा।”

पुतिन ने कहा कि रूसी सेना की यह सैन्य बढ़त वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और सरकार की एक बड़ी टीम के प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने आने वाले दशकों के लिए रूस की सुरक्षा और विकास की गारंटी दी है। रूसी राष्ट्रपति ने शनिवार को डिफेंडर्स डे से पूर्व मास्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम से पूर्व यह बात कही।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts