हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब वित्त न...

    पंजाब वित्त निगम में लगी आग, पुराना रिकार्ड जलकर राख

    Fire, Finance Corporation, Old Record, Burn, Punjab

    आग लगने के कारणों की नहीं मिली जानकारी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चंडीगढ़ के सैक्टर 17 में स्थित पंजाब वित्त निगम के कार्यालय में सोमवार बाद दोपहर लगभग तीन बजे एक धमाके से आग लगने के कारण सारा पुराना रिकार्ड जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका, लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों का कहना है कि आग लगने से पहले जोरदार धमाका हुआ था, जिसके बाद तेज आग लग गई।

    पंजाब वित्त निगम के कार्यालय में लगी आग को बुझाने के लिए देर शाम तक आठ से ज्यादा फायर ब्रिगेड कोशिश में जुटी हुई थी, लेकिन रुक-रुककर धुआं निकलने के कारण इमारत में कोई भी दाखिल होने से घबरा रहा था। इस आग के कारण कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ है लेकिन पिछले लगभग 20 सालों से यहां पड़े रिकार्ड का काफी ज्यादा नुक्सान हुआ है। अधिकतर रिकार्ड तो जलकर राख हो गया, जबकि असल स्थिति आग को मुकम्मल बुझाने के बाद ही पता लग सकेगी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।