हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद की ...

    गाजियाबाद की एलिवेटेड रोड पर हथियार लहराकर वीडियो बनाने वाले जिम संचालक सहित पांच गिरफ्तार

    फॉर्च्यूनर कार जब्त, 2 राइफल 315 बोर, 7 खोखे  और 1 जिंदा कारतूस बरामद

    गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज़/रविंद्र सिंह)। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की पुलिस ने एलिवेटेड रोड पर फॉर्च्यूनर खड़ी करके शराब पीने, हथियारों का प्रदर्शन कर डांस करके रील बनाने वाले जिम संचालक सहित पांच युवकों को सोमवार को गिरफ्तार किया। हरसांव स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान ट्रांस हिंडन जोन की डीसीपी दीक्षा शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि  मुख्य आरोपी जिम संचालक है और दो उसके निजी सुरक्षा गार्ड हैं। पुलिस ने फॉर्च्यूनर सीज कर दी है। दोनों बंदूकें जब्त भी कर ली हैं। इनका लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।

    हथियार लहराकर बनाई थी रील, मचाया था हुड़दंग

    पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के  ट्रांस हिंडन जोन की  डीसीपी  दीक्षा शर्मा ने बताया कि 5 फरवरी को एलिवेटेड रोड की दो वीडियो वायरल हुईं। इन वीडियो में कुछ लोग रोड पर फॉरच्यूनर खड़ी करके हुड़दंग मचा रहे थे। जांच में दोनों वीडियो इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की पाई गईं। इस मामले में कुल दो मुकदमे दर्ज किए गए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें लगाई गईं। आखिरकार पुलिस ने इस मामले में सोमवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    मुख्य आरोपी है जिम संचालक

    मुख्य आरोपी जिम संचालक  राजा चौधरी है जो कविनगर थाना क्षेत्र में चिरंजीव विहार का निवासी  है।  और पेशे से जिम संचालक है। राजा चौधरी के दो सुरक्षाकर्मियों, अरुण चौहान और संतोष ठाकुर भी गिरफ्तार किए गए  हैं। इन्हीं की दोनों की लाइसेंसी राइफलों को लेकर वायरल वीडियो में राजा चौधरी अपने गले में टांगकर डांस कर रहा था। ये दोनों गार्ड वीआईपी  सिक्योरिटी कंपनी से हायर किए गए हैं। बाकी दो आरोपियों के नाम रोहित सेठी और आकाश सिरोही हैं।

     

    जिम संचालक राजा चौधरी पर हापुड़ में भी दर्ज है मुकदमा

    डीसीपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि इन आरोपियों ने रील (वीडियो ) बनाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर भी किए। इसलिए दोनों बंदूकों को जब्त किया गया है और लाइसेंस निरस्त करने के लिए कन्नौज व इटावा जिले के प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। क्योंकि ये दोनों लाइसेंस उक्त दोनों जनपदों से जारी हुए थे। बताया कि जंच में पाया कि राजा चौधरी के खिलाफ हापुड़ में दुष्कर्म , छेड़छाड़, मारपीट का भी मुकदमा दर्ज है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here