हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी रेल हादसे में...

    रेल हादसे में मृत श्रमिकों के परिजनों को दिए जाएंगे पांच लाख रुपए: शिवराज

    Shivraj Singh Chouhan

    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए रेल हादसे पर मृत श्रमिकों के प्रति दुख जताते हुए आज कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मृत श्रमिकों के परिजनों को पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के साथ घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी। चौहान ने ट्वीट कर कहा कि औरंगाबाद में हुए रेल हादसे से हृदय पर ऐसा कुठाराघात हुआ है की वे उसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। संवेदना से मन भर जाता है। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात की है और उनसे त्वरित जाँच और उचित व्यवस्था की माँग की है। उसके अलावा प्रदेश सरकार की तरफ़ से हर एक मृतक श्रमिक के परिजनों को पाँच लाख दिए जाएंगे और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में आगे कहा वे विशेष विमान से उच्च अधिकारियों की एक टीम भेज रहे हैं, जो वहां पर मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी और घायलों को हर सम्भव मदद करेगी। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी लगातार बात कर रहे हैं और घायल श्रमिकों के उपचार में कोई भी कमी न रहे उसकी व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।