हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार 76.3 करोड़ डॉलर घटकर 640.11 अरब डॉलर

    Foreign exchange reserves cross $ 560 billion

    मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 नवंबर को समाप्त सप्ताह में लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 76.3 करोड़ डॉलर घटकर 640.11 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.14 अरब डॉलर कम होकर 640.87 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 12 नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.09 अरब डॉलर घटकर 575.48 अरब डॉलर रह गया। हालांकि इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.46 अरब डॉलर बढ़कर 40.24 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

    वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10.3 करोड़ डॉलर कम होकर 19.18 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 5.20 अरब डॉलर पर आ गया।

    सोना महंगा चांदी सस्ती

    वैश्विक बाजार के मिलेजुले रुख के प्रभाव से बीते सप्ताह घरेलू सरार्फा बाजार में सोना में 25 रुपये प्रति दस ग्राम की मामूली तेजी रही जबकि चांदी 560 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 4.22 डॉलर प्रति औंस की मजबूती के साथ सप्ताहांत पर 1859.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी चार डॉलर प्रति औंस की बढ़त लेकर 1861 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.29 डॉलर गिरकर 24.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

    विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख का असर सप्ताहांत पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में भी देखा गया। इस दौरान सोना 25 रुपये की मामूली बढ़त लेकर 49120 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। साथ ही सोना मिनी 54 रुपये बढ़कर 49117 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी 560 रुपये सस्ती होकर 66080 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी मिनी भी 678 रुपये की गिरावट लेकर 66070 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।