हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश घर में चाय पी...

    घर में चाय पी रहे गैंगस्टर अशोक राठी को मारी गोलियां, गंभीर

    Gangster Ashok Rathi

    25 से अधिक अपराधिक घटनाओं में आरोपी है गैंगस्टर अशोक राठी

    • -इससे पूर्व उसकी पत्नी की भी गांव के बस अड्डे पर की गई थी हत्या, आरोप राठी पर

    गुरुग्राम, संजय मेहरा। गुरुग्राम के गैंगस्टर अशोक राठी  (Gangster Ashok Rathi) पर शनिवार की सुबह उस समय जानलेवा हमला हुआ जब वह अपने गांव अलीपुर स्थित घर में चार पी रहा था। तीन युवक उसके घर में घुसे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। राठी को तीन गोलियां लगी, जिसे गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि इस मामले में अभी जांच चल रही है। दो दर्जन से अधिक अपराधिक मामलों में आरोपी अशोक राठी शनिवार को अपने घर में सुबह आठ बजे चाय पी रहा था। इस दौरान तीन हथियारबंद युवक घर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    गैंगस्टर अशोक राठी को तीन गोलियां लगी और वह वहीं पर गिर गया। घटना को अंजाम देकर तीनों युवक मौके से फरार हो गये। बताया जा रहा है कि वे तीनों राठी की जान-पहचान के थे। गंभीर हालत में लहु-लुहान अशोक राठी को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस उसके घर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस जांच की कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाया जायेगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।