हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    Child Health: बच्चों को पिलाएं ये हेल्दी मिल्क

    Child-Health

    बच्चों के लिए दूध का सेवन करना बेहद आवश्यक अच्छा माना जाता है। दूध (Child Health) को एक संपूर्ण आहार माना जाता है और इसलिए जन्म के बाद से ही बच्चा सबसे पहले दूध का सेवन करता है। ठोस आहार का सेवन तो वह एक समय के बाद करता है, लेकिन फिर भी दूध पीना उसके लिए जरूरी होता है। दूध ना केवल आपके बच्चों को मजबूत और स्वस्थ हड्डियाँ देते हैं, बल्कि वे आपके बच्चों के समग्र विकास में भी सहायता करते हैं। इससे कैल्शियम तो मिलता है ही, साथ ही विटामिन डी, प्रोटीन, फास्फोरस, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी12, आदि कई पोषक तत्व भी दूध से मिलते हैं।

    यूं तो दूध का सेवन यूं ही किया जा सकता है, लेकिन अगर (Child Health) आप इसमें कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट को शामिल करती हैं तो इससे बच्चों को अतिरिक्त लाभ होता है। अमूमन बच्चों का इम्युन सिस्टम बडों के मुकाबले कमजोर होता है और इसलिए वह जल्दी बीमार पड़ते हैं।

    ऐसे में अगर आप बच्चों के दूध में कुछ नेचुरल चीजों को शामिल करती हैं तो इससे उनका इम्युन सिस्टम मजबूत होगा। साथ ही उन्हें दूध के पोषक तत्वों के साथ उन प्राकृतिक चीजों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स के भी लाभ प्राप्त होंगे। तो चलिए आज मैक्स हेल्थ केयर की चीफ न्यूट्रीशनिस्ट रितिका समादार आपको बता रही हैं कि आप बच्चों के दूध में किन चीजों को एड करके उन्हें अतिरिक्त बेनिफिट दे सकती हैं-

    हल्दी | Child Health

    अमूमन चोट लगने पर हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन आप बच्चों को हल्दी का दूध दे सकती हैं। हल्दी वास्तव में एक सुपरफूड है जिसका इस्तेमाल लंबे समय से भारतीय व्यंजनों को पकाने के दौरान किया जा रहा है। हल्दी एक अद्भुत स्पाइस है जो सभी आयु समूहों के लिए बेहद पौष्टिक माना जाता है। चूंकि बच्चों को अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है क्योंकि उनका शरीर अभी भी बढ़ रहा है और उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली इतनी मजबूत नहीं है। ऐसे में उन्हें हल्दी का दूध देना चाहिए। इसमें एंटी-एलर्जी और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

    यह एंटीआॅक्सिडेंट में भी समृद्ध है जो बच्चों को कीटाणुओं से लड़ने और मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के निर्माण में मदद करता है। खासतौर से, अगर बच्चा अस्थमा से पीड़ित है तो उसके लिए हल्दी का दूध किसी वरदान से कम नहीं है। इतना ही नहीं, शरीर में दर्द होने पर भी हल्दी वाला दूध पीना काफी अच्छा माना जाता है। इसलिए अगर बच्चे को हाथ पैर व शरीर के अन्य भाग में दर्द की शिकायत हो रही है तो आप उसे रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध दें। साथ ही बच्चों को सर्दी-जुकाम होने पर भी हल्दी का दूध देना काफी लाभकारी होता है।

    बादाम | Child Health

    अगर आपका बच्चा दूध पीने में आनाकानी करता है तो आप उसे बादाम का दूध पीने के लिए दे सकती हैं। यह जितना टेस्टी होता है, उतना ही हेल्दी भी। बादाम का दूध ना सिर्फ बच्चों के मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है, बल्कि इससे उनके प्रतिरक्षा तंत्र पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
    पूजा सिन्हा

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here