गुजरात में भाजपा ने रचा इतिहास, कई रिकॉर्ड तोड़े

Narendra modi

गुजरात में 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे होगा शपथ ग्रहण

गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने कहा, “12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। गुजरात में भाजपा ने रचा इतिहास, कई रिकॉर्ड तोड़े उधर भाजपा ने गुजरात में 156 सीटों के साथ जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसीाा सीटें जीती थीं वहीं पीएम मोदी के रहते भाजपा ने 2002 में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ बीजेपी ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

गांधीनगर (एजेंंसी)। गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गयी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी भारती ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना करायी जा रही है। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सभी तैयारियां बुधवार को ही पूरी कर ली गयीं थी। राज्य भर में कुल 37 मतगणना केंद्र बनाये गये हैं। सभी 182 विधानसभा सीटों के लिए पोस्टल बैलेट की मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गयी तथा साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गणना शुरू की जायेगी। वहीं गुजरात और हिमाचल दोनों राज्यों में सभी सीटों पर रुझान आ गए हैं। गुजरात की कुल 182 सीटों पर बीजेपी 156, कांग्रेस 17 और आप 5 सीट पर आगे है।

Narendra Modi

सीएपीएफ का कड़ा बंदोबस्त

भारती ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान 182 मतगणना पर्यवेक्षक, 182 निर्वाचन अधिकारी और 494 सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात रहेंगे। मतगणना के लिए अतिरिक्त 78 सहायक निर्वाचन अधिकारी लगाये गये हैं। इसके अलावा 71 अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। मतगणना केंद्र परिसर के बाहर स्थानीय पुलिस तैनात रहेगी। मतगणना स्थल पर एसआरपीएफ और मतगणना केंद्र के गेट के बाहर सीएपीएफ का कड़ा बंदोबस्त रहेगा। गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा की 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया था। एक दिसंबर को पहले चरण में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों के 89 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ था। गुजरात में पहले चरण में 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि पांच दिसंबर को दूसरे एवं अंतिम चरण में उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान कराया गया था, जिसमें 65.30 फीसदी मतदान हुआ था।

Rajnath Singh, Rates, GST, Narendra Modi, PM

प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता का बहुत बड़ा विश्वास है। हमारे लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है, हम इससे अचंभित नहीं है।

राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री

गुजरात परिणाम अपराह्न 0200 बजे

(1) बारडोली-169 से भाजपा के ईश्वरभाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के पन्नाबेन अनिलभाई पटेल को 89948 मतों से पराजित किया।
(2) गोंडल-73 से भाजपा की गीताबा जयराजसिंह जाडेजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के देसाई यतीश गोविंदलाल को 43313 मतों से पराजित किया।
(3) लीमखेडा- 131 से भाजपा के भाभोर शैलेशभाई सुमनभाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के बारिया नरेशभाई पुनाभाई को 3663 मतों से पराजित किया।
(4) जसदण-72 से भाजपा के कुंवरजीभाई मोहनभाई बावलिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के को 16172 मतों से पराजित किया।
(5) माणसा 37 से भाजपा के जयंतिभाई सोमाभाई पटेल (जे.एस.पटेल) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के बाबुसिंहजी मोहनसिंहजी ठाकोर को 39266 मतों से पराजित किया।
(6) महेमदावाद-117 से भाजपा के अर्जुनसिंह उदेसिंह चौहान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के जुवानसिंह गांडाभाई चौहान को 45604 मतों से पराजित किया।
(7)नवसारी-175 से भाजपा के देसाई राकेश गुणवंतभाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के दीपक बारोट को 72313 मतों से पराजित किया।
(8) पोरबंदर-83 से इंडियन नेशनल कांग्रेस के अर्जुनभाई देवाभाई मोढवाडीया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बाबुभाई भीमाभाई बोखीरीया को 8181 मतों से पराजित किया।
(9) सयाजीगंज-142 से भाजपा के केयुर नारायणदास रोकडीया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस की अमी रावत को 8181 मतों से पराजित किया।
(10) सुरत पूर्व- 159 से भाजपा के अरविंद शांतिलाल राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के असलम फिरोझभाई सायकलवाला को 14017 मतों से पराजित किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।