हमसे जुड़े

Follow us

13.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खुलने से पहले...

    खुलने से पहले ही छाए ‘हर हित स्टोर’, 30 दिनों में 1100 आवेदन

    harhit-store sachkahoon

    95 फीसदी आवेदन सही, 80 फीसदी सर्वे कंप्लीट होने के बाद अलॉटमेंट हुई

    सच कहूँ/अनिल कक्कड़, चंडीगढ़। हरियाणा के गांवों में माडर्न रिटेल स्टोर ‘हर-हित’ दो अक्टूबर 2021 को खुलने जा रहे हैं, जो खुलने से पहले ही हिट हो गए हैं। दो अगस्त को लांच हुई इस योजना के मात्र 30 दिन में हर हित रिटेल स्टोर की फ्रेंचाइजी पाने के लिए 1100 आवेदन आ चुके हैं, जिनमें से फ्रेंचाइजी पॉलिसी के तहत 95 फीसदी आवेदन योग्य पाए गए हैं। इसके बाद योग्य आवेदकों के 80 फीसदी साइट सर्वे हो चुके हैं, स्टोर साइट सर्वे होने के बाद जो साइट दुकान के लिए तैयार है, उनकी अलॉटमेंट कर दी गई है। अन्य को साइट में कुछ बुनियादी सुधार के लिए कहा गया है।

    एक सितंबर से 300 अलॉटमेंट हुई

    एक सितंबर से जो साइट दुकान के लिए तैयार हैं, उसमें से 300 अलॉटमेंट कर दी गई हैं व अन्य के साथ अलॉटमेंट प्रक्रिया जारी है। इसके साथ-साथ योजना की फ्रेंचाइजी पॉलिसी के तहत 100 एग्रीमेंट हो चुके हैं। इसके साथ ही अब हरियाणा-एग्रो की ओर से वैंडर द्वारा एक सप्ताह के भीतर स्टोर के फिटआउट व इंटीरियर कार्य को जल्द से जल्द खत्म किया जाएगा।

    आवेदन प्रक्रिया, साइट सर्वे और ऑन बॉडिंग एग्रीमेंट जारी

    हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएआईसीएल) पंचकूला की हर-हित रिटेल योजना के तहत इन दिनों आवेदन प्रक्रिया, साइट सर्वे और ऑन बॉडिंग एग्रीमेंट जारी है। इसके लिए गुरूग्राम, हिसार और पिपली में जिला स्तरीय हरहित रिटेल फ्रेंचाइजी आनबॉडिंग एग्रीमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, नौ सितंबर से शुरू हुए इस कैंप में फ्रेंचाइजी पाने वाले पार्टनर्स के साथ एग्रीमेंट किए जा रहे हैं, जो निरंतर जारी है।

    उच्च गुणवत्ता और उचित दाम होगी पहचान

    हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से हरहित रिटेल स्टोर के प्रति युवा उद्यमियों का उत्साह देखते हुए हर गांव में शहर के स्तर पर उच्च गुणवत्ता और उचित दाम पर खाद्य सामग्री हर हित रिटेल स्टोर के रूप में खोलकर देना सुनिश्चित करेगा ताकि हर गांव का युवा उद्यमी योजना का फायदा उठा सके।

    कुल 5000 हरहित रिटेल स्टोर खोले जाने का लक्ष्य

    पहले चरण में दो हजार और दूसरे चरण में 3000 हरहित रिटेल स्टोर खोले जाएंगे। शहर के साथ साथ गांव के ग्राहकों को एफएमसीजी की टॉप इंटरनेशनल, नेशनल व रिजनल स्तरीय समेत 50 से अधिक कंपनियों के उच्च गुणवत्ता प्राप्त खाद्य, स्नैक एंड बैकरी, फूड्स, होमकेयर व पर्सनल केयर आदि प्रोडक्ट को समय-समय पर पांच फीसदी से लेकर 50 फीसदी तक विशेष डिस्काउंट स्कीम के साथ मुहैया करवाए जाएंगे। इस योजना के अन्तर्गत हरियाणा सरकार स्टार्टअप्स के साथ-साथ करीब दर्जन भर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई), एफपीओ (किसान उत्पादकसंगठन), सरकारी सहकारिता संस्थाओं, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के व्यापार को बढ़ाने के लिए मंच प्रदान कर रही है। खादी, वीटा, हैफेड समेत इन समूह के उच्च स्तरीय प्रोडक्ट को भी हरहित स्टोर में रखे जाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।