हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: सीएम सैनी के ऐलान से हरियाणा के किसानों की हो गई मौज, करोड़ों का कर्ज माफ

    Haryana News
    Haryana News: सीएम सैनी के ऐलान से हरियाणा के किसानों की हो गई मौज, करोड़ों का कर्ज माफ

    Haryana News: कुरुक्षेत्र,सच कहूँ/देवीलाल बारना। भारतीय जनता पार्टी ने कुरुक्षेत्र की धरती से रविवार को विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। ऐतिहासिक धरती से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेशवासियों के लिए कई बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि अब प्रदेश के किसानों की सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही हरियाणा ऐसा पहला राज्य बन गया, जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी। अभी तक हरियाणा में 14 फसलें ही एमएसपी पर खरीदी जा रही थी। अब 10 और फसलें रागी 4290 रुपए, ज्वार-हाइब्रिड 3371 रुपए, मलदादी 3421 रुपए, मक्का 2225 रुपए, सोयाबीन 4892 रुपए, काला तिल 8717 रुपए, जौं 1850 रुपए, कुसुम 5800 रुपए, मसूर 6425 रुपए, जूट 5,335 रुपए और नारियल 11,160-12,000 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाएंगी।

    Long Life Kaise Jiye: लंबा जीवन जीने के लिए एक्सरसाइज ही नहीं बल्कि ये आदतें भी होंगी अपनानी, जवां नजर आएंगे आप

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों के आबियाने के 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये का बकाया माफ कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2023 में कुछ जिलों के किसानों का मुआवजा बकाया था। हिसार, रोहतक, फतेहाबाद और सरसा सहित उन जिलों के किसानों की 137 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि अगले सप्ताह के अंदर उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

    कांग्रेस ने रोक दिया था विकास का पहिया: सैनी | Haryana News

    मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस वाले झूठा प्रचार करके जनता को बरगला रहे हैं। किसानों और हर वर्ग की सच्ची हितैषी भाजपा सरकार ही है। इस बार भी विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बना रही है। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने विकास का पहिया रोक दिया था। अब उद्योगों सहित हरियाणा के विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। हमने कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में हर विधानसभा में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए। अब भी सितंबर तक हर विधानसभा में 10 करोड़ रुपये तक के काम पूरे करवाएं जाएंगे।

    जनसभा के संयोजक एवं राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से विधानसभा चुनावों का बिगुल बजाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में थानेसर हल्का के विकास पर 5 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट खर्च किया है। इस हलके के एक बड़ी मांग बाईपास की भारतमाला 2 में पूरी हो जाएगी। इस अवसर पर म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा रैली में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सह प्रभारी विपल्ब देव, हरियाणा प्रभारी सतीश पुनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नारंग, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फनिंन्द्र नाथ शर्मा, राव इंद्रजीत सिंह, मंत्री सीमा त्रिखा, सांसद नवीन जिंदल सहित प्रदेश के बड़े नेता शामिल रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here