Side Effects of Lassi: गर्मियों में लस्सी है पसंदीदा, लेकिन इन लोगों को हो सकता है गंभीर नुकसान

Published On

Side Effects of Lassi:  अनु सैनी। गर्मी का मौसम आते ही लोगों की पहली पसंद बन जाती है ठंडी-ठंडी लस्सी। यह पारंपरिक पेय न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है और पाचन के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। लेकिन हर किसी के लिए लस्सी का सेवन फायदेमंद नहीं होता। कुछ खास लोगों के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकती है। आइए जानते हैं किन लोगों को लस्सी से दूरी बनानी चाहिए।

1. डायबिटीज के मरीज रखें खास ख्याल | Side Effects of Lassi

मीठी लस्सी में प्रयुक्त चीनी और मलाई ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों को लस्सी से परहेज करना चाहिए या बिना शक्कर वाली लस्सी सीमित मात्रा में ही लेनी चाहिए।

2. लैक्टोज इन्टॉलरेंस वालों के लिए खतरनाक

जिन लोगों को दूध या दूध से बने उत्पादों को पचाने में दिक्कत होती है, उन्हें लस्सी से एलर्जी, पेट दर्द, गैस या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लैक्टोज इन्टॉलरेंस वाले व्यक्तियों को लस्सी से बचना चाहिए।

3. किडनी से जुड़ी समस्याएं वालों को सतर्कता जरूरी

किडनी से संबंधित रोगों से जूझ रहे लोगों को लस्सी जैसे डेयरी उत्पादों में मौजूद सोडियम और पोटैशियम की मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है। खासकर अगर लस्सी में नमक या मसाले मिलाए गए हों, तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

4. त्वचा रोग के मरीज न करें अनदेखी | Side Effects of Lassi

एक्जिमा या अन्य स्किन एलर्जी से पीड़ित लोगों को लस्सी का सेवन त्वचा पर जलन या खुजली बढ़ा सकता है। ऐसे मामलों में लस्सी से परहेज ही बेहतर है।

5. गठिया या जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोग रहें दूर

जोड़ों के दर्द वाले मरीजों के लिए लस्सी का सेवन, खासकर रात के समय, सूजन और दर्द को बढ़ा सकता है। लस्सी की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर में वात बढ़ाकर जोड़ों में अकड़न पैदा कर सकती है।

लस्सी पीने का सही समय और तरीका | Side Effects of Lassi

अगर आप पूरी तरह स्वस्थ हैं, तो दोपहर के समय लस्सी का सेवन सबसे उचित माना जाता है। इसे भोजन के साथ या भोजन के बाद लिया जा सकता है। रात के समय लस्सी पीने से पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए इससे बचना चाहिए। लस्सी सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन सभी के लिए नहीं। यदि आप किसी विशेष रोग से ग्रस्त हैं, तो लस्सी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। थोड़ा ध्यान और सही जानकारी आपको गर्मी में बीमार होने से बचा सकती है।

About The Author

Related Posts