हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बरेली में हिस...

    बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, शव कार से कुचला

    Bareilly
    Bareilly बरेली में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, शव कार से कुचला

    Bareilly: बरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई जिसके बाद उसके शव को वाहन से कुचल कर हादसा दिखाने की कोशिश की गई। मृतक डेढ़ महीने पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर आया था। प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गांव नवादा बिलसंडी निवासी बब्लू यादव (45) उर्फ मल्हारे ने करीब दस साल पहले गांव के ही कोटेदार ओमेंद्र को अपनी आधी जमीन बेची थी। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में वह जेल चला गया। उसके जेल जाने के बाद ओमेंद्र ने उसकी बची जमीन पर भी कब्जा कर लिया। करीब डेढ़ महीने पहले बब्लू उर्फ मल्हारे जेल से छुट कर आया तो उसने अपने जमीन बेचने के दौरान अपने बचे 40 हजार की मांग की थी।

    मामला पंचो तक पहुंच गया। पंचायत में फैसला किया गया कि उसकी जमीन को ओमेंद्र वापस दे। उसके रुपए भी वापस दे लेकिन आरोपी ने पंचों के फैसले को मानने से इनकार कर दिया। उसके बाद बब्लू ने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। बब्लू के चचेरे भाई रविंद्र ने बताया कि उसको आरोपी ओमेंद्र पप्पू, ओमवीर, हरी सिंह आदि अपने साथ तीन बजे ले गए। उसके बाद उसे रूपापुर गांव के जंगलों में ले जाकर लाठी-डंडो से पीटा। उसके बाद उसको रात में गांव के पड़ोसी गांव ढंढरूकला के पास कार से कूचल कर हादसा दिखाने की कोशिश की है। पुलिस ने रविंद्र की तहरीर पर ओमेंद्र उर्फ पप्पू, ओमवीर और हरी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here