Punjab

Bird Nurturing Campaign: ब्लॉक गोबिंदगढ़ जेजियां के डेरा श्रद्धालुओं ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे 
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़
Raghav Chadha News: राघव चड्ढा ने राष्ट्रपति से मिलकर पंजाब सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी वरदान; 65 साल की माँ के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आँखों से छलके खुशी के आँसू
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे

Chipkali Bhagane ke Upay: अब छिपकलियों से हमेशा के लिए पाएं छुटकारा! घर पर ही बनाएं असरदार स्प्रे

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Chipkali Bhagane ke Upay:  अनु सैनी। घर के किसी कोने में अचानक छिपकली दिख जाए तो डरना स्वाभाविक है, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए। ये न केवल डरावनी लगती हैं बल्कि घर की सफाई और स्वास्थ्य के लिए भी चिंता का कारण बनती हैं। अगर आप भी छिपकलियों से परेशान हैं लेकिन उन्हें मारना नहीं चाहते, तो घरेलू नुस्खों की मदद से उन्हें आसानी से दूर कर सकते हैं।

Weather: आसमान में दिखा ऐसा नजारा, देखकर डर गए लोग, बोले- यह क्या…मौसम विभाग का भी अपडेट देख लो

क्यों आती हैं छिपकलियां घर में?  Chipkali Bhagane ke Upay

छिपकलियां कीड़े-मकोड़ों का भोजन करती हैं, इसलिए जहां भी घर में कीट होते हैं, वहां इनका आना तय होता है। इससे घर की स्वच्छता पर असर पड़ता है और कई बार बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।
घरेलू स्प्रे से करें छिपकलियों का सफाया
आप बिना किसी जहरीले रसायन या महंगे कीटनाशक के सिर्फ घरेलू चीज़ों से छिपकलियों को दूर कर सकते हैं। नीचे दिए गए दो घरेलू स्प्रे आपकी समस्या का स्थायी समाधान बन सकते हैं।
पहला स्प्रे: कपूर और डिटॉल का चमत्कारी मिश्रण
आवश्यक सामग्री:
कपूर – 3 से 4 गोलियां
डिटॉल – 1 ढक्कन
पानी – 3 से 4 ढक्कन
स्प्रे बोतल

पेस्ट बनाने के लिए कपड़ा या छोटा बर्त

बनाने की विधि:
1. सबसे पहले कपूर को कपड़े में लपेटकर पीस लें और उसका पाउडर बना लें।
2. पाउडर को किसी बर्तन में डालें और उसमें डिटॉल मिलाएं।
3. अब इसमें पानी डालें और अच्छे से मिला लें।
4. तैयार घोल को स्प्रे बोतल में भर लें।
उपयोग का तरीका:
इस स्प्रे को घर के उन हिस्सों में छिड़कें जहां छिपकलियां अक्सर दिखाई देती हैं – जैसे दरवाजों के किनारे, खिड़कियों के पास, अलमारी के कोने, पर्दों के पीछे आदि।
डिटॉल और कपूर की तीखी गंध से छिपकलियां परेशान होकर खुद-ब-खुद घर छोड़ देंगी। इस स्प्रे का उपयोग सप्ताह में दो-तीन बार करें।
दूसरा स्प्रे: लाल मिर्च, प्याज और कपूर का तीखा फार्मूला
सामग्री:
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
कपूर – 2 गोलियां
पानी – 1 गिलास
बनाने का तरीका:
1. एक गिलास पानी में लाल मिर्च पाउडर, प्याज और कपूर डालकर अच्छी तरह उबालें।
2. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो छानकर स्प्रे बोतल में भर लें।
3. इस स्प्रे को छिपकलियों के आने वाले कोनों पर छिड़कें।
असर:-
तेज गंध और मिर्च की झनझनाहट छिपकली को बुरी तरह परेशान करती है जिससे वह उस जगह से तुरंत भाग जाती है और दोबारा लौटने की हिम्मत नहीं करती।
जरूरी सावधानियां
इस स्प्रे को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
इस्तेमाल करते समय मास्क या कपड़ा जरूर पहनें, खासकर अगर आपको एलर्जी या अस्थमा है।
आंख और त्वचा के संपर्क से बचाएं।
छिड़काव के बाद हाथ ज़रूर धोएं।
गर्भवती महिलाओं के आसपास इस स्प्रे का इस्तेमाल न करें।
छिपकलियों को कहें हमेशा के लिए अलविदा!
अब महंगे कैमिकल्स या पेशेवर की जरूरत नहीं। इन आसान और सस्ते घरेलू नुस्खों से आप छिपकलियों को बिना मारे, सुरक्षित तरीके से घर से दूर रख सकते हैं। तो देर किस बात की? आज ही यह घरेलू उपाय अपनाएं और अपने घर को बनाएं छिपकली मुक्त – वो भी हमेशा के लिए।

About The Author

Related Posts