डेरा अनुयायी ने जम्मू में रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

Published On

(सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के करोड़ों अनुयायी विश्वभर में जरूरतमंदों को निरंतर रक्तदान कर अपनी अनूठी पहचान बनाए हुए हैं। ‘ट्रु ब्लड पम्प’ के नाम से पहचाने जाने वाले ये सेवादार तत्काल रूप से जरूरतमंद मरीजों, कैंसर व थैलेसीमिया पीड़ितों एवम् समाज में रहने वाले हर धर्म, जाति वर्ग के लोगों को समय-समय पर खूनदान कर उनकी जान बचाने में अपनी आहुति देते नजर आते हैं।

मानवता की सेवा में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन से इन समाजसेवियों के अतुल्यनीय योगदान के चलते अब तक डेरा सच्चा सौदा के नाम तीन विश्व रिकॉर्ड कीर्तिमान के रूप में स्थापित हैं। इसी प्रकरण में जम्मू के रहने वाले अनिल इन्सां ने एक अति जरूरतमंद वृद्ध महिला को तत्काल खूनदान कर इंसानियत का फर्ज़ अदा किया। इस पर मरीज के परिजनों ने पूज्य गुरुजी का सहृदय आभार करते हुए अनिल इन्सां का धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts