जिंदगी के लिए तड़प रहा था मरीज, जैसे ही डेरा अनुयायी को पता चला तुरंत जाकर किया रक्तदान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

झिंझाना। (सच कहूँ न्यूज) पूज्य संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां जी की पावन सच्ची शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए ब्लॉक केरटू के सेवादारों ने दो यूनिट ब्लड देकर मानवता की सेवा की है। जानकारी के अनुसार मन्नू पुत्र पाती निवासी खानपुर कलां ह्रदय रोग से पीड़ित चल रहा था। इसी दौरान परिजनों ने मन्नू को शामली में एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर भर्ती कराया। जहा डॉक्टरों ने मरीज में ब्लड कमी होने पर परिजनों से ब्लड की मांग की। जिसकी सूचना डेरा अनुयाई सोमपाल इन्सां निवासी अहमद गढ़ व एक अन्य को मिली।

यह भी पढ़ें:– पूज्य गुरू जी ने हमेशा सभी धर्मों का सत्कार करना सिखाया: डेरा श्रद्धालु

सूचना मिलते ही दोनो सेवादारों ने शामली निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंच कर एक एक यूनिट ब्लड देकर मरीज के इलाज में मदद की। मदद पाकर मरीज के परिजनों ने इंसानियत की शिक्षा देने वाले डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां जी की मुक्त कंठ से प्रसंशा करते हुए ब्लड देने वाले सेवादारों का भी दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts