डेरा अनुयायी ने रक्तदान कर बचाई बच्चे की जान

Published On
  • 12 दिन के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर देर रात अस्पताल में जाकर किया खूनदान
  • बच्चे के पिता को हर संभव सहायता देने का दिया भरोसा

सच कहूँ/सरदाना
हिसार। गत दिवस बरवाला के बलबीर अस्पताल में समय से 2 महीने पहले डिलीवरी होने पर 12 दिन के बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। बच्चे के इलाज के दौरान खून की जरूरत पड़ी परंतु कहीं से खून उपलब्ध ना होने पर वह हिसार में खून के लिए पहुंचे हिसार से कहीं खून उपलब्ध ना होने पर हरियाणा ब्लड बैंक के स्टाफ ने प्रिंस इन्सां से संपर्क किया। प्रिंस ने तुरंत यह मैसेज सच कहूँ परिवार को दिया। मैसेज मिलते ही भाई श्याम सुंदर सरदाना ने देर रात हरियाणा बड़ा ब्लड बैंक में जाकर ब्लड डोनेट किया। जिससे उपचाराधीन बच्चे के इलाज में सहायता मिली। लाइट ब्लड बैंक के स्टाफ ने बच्चे के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का धन्यवाद किया व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts