अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।
अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम को रफ्तार दे रही साध-संगत
वृद्धजनों को दी 20 टोकरी फल-फ्रूट व कराया इलाज
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए सर्व धर्म संगम डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत 139 मानवता भलाई कार्यो को करने में जुटी हुई है। इन्हीं कार्यों में शामिल ‘अनाथ मातृ-पितृ सेवा’ मुहिम के तहत निरंतर साध-संगत इस कार्य में जुटी हुई है। शुक्रवार को ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर व ब्लॉक कल्याण नगर की नाम-जाम समिति की महिला सेवादारों ने वृद्धजनों को 20 टोकरी फल-फ्रूट व वस्त्र बांटे।

वृद्धजनों के इलाज पर 5000 से अधिक खर्च किया। वहीं शहर की गौशाला में जाकर गऊओं को चारा डाला और वहां कार्य करने वाले लोगों को कपड़े वितरित किए। वहीं साध-संगत का स्नेह व प्यार पाकर बुर्जुग खुशी से झूम उठे। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सच में भगवान के फरिश्ते है। क्योंकि जहां उनके अंतिम पड़ाव पर अपने भी साथ छोड़ गए, वहां ये सेवादार उन्हें सहारा दे रहे है। महिला सेवादारों ने कहा कि पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं पर चलते हुए आगे भी यह कार्य जारी रखेंगे।