Tree Plantation : ऑकलैंड न्यूजीलैंड की साध संगत ने पर्यावरण संरक्षण को दिया बढ़ावा

Published On

मात्र एक घंटे में लगाए 595 पौधे | Tree Plantation

ऑकलैंड (रणजीत इन्सां)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए न्यूजीलैंड की साध-संगत ने इस सप्ताह ऑकलैंड शहर के माउंट वेलिंगटन स्थित हेमलिनस रीजिनल पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। इसमें साध-संगत और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने एक घंटे से भी कम समय में 595 पौधे लगाए। बता दें कि सिटी कौंसिल द्वारा तय इस पौधारोपण अभियान के लिए स्थानीय समय अनुसार सुबह 10 बजे से 1 बजे तक समय निर्धारित था, लेकिन साध-संगत के बेमिसाल ज़ज्बे के चलते यह कार्य मात्र एक घंटे में ही पूरा हो गया। उल्लेखनीय है कि यह सार्वजनिक पौधारोपण अभियान था, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी अपना सहयोग दिया।

 

यह भी पढ़ें:– नौकरियां भी देगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

About The Author

Related Posts