हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home खेल आईसीसी ने पाक...

    आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लताड़ा

    ICC, Looted, Pakistani, Players, Sports

    दुबई (एजेंसी)। मैच फिक्ंिसग, सट्टेबाज़ी, स्पॉट फिक्ंिसग और तमाम तरह के भ्रष्टाचारों को लेकर बदनाम हो चुके पाकिस्तान के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) की तरफ से लार्ड्स टेस्ट के दौरान स्मार्ट वॉच पहनकर खेलने के लिए फटकार लगाई गई है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद पाकिस्तानी गेंदबाज़ हसन अली ने बताया कि आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से स्मार्ट वॉच नहीं पहनने के लिए कहा है ताकि वे मैच फिक्ंिसग जैसे आरोपों से बच सकें।

    आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मेहमान टीम के खिलाड़ियों से लार्ड्स में जाकर बात की और उन्होंने खिलाड़ियों को स्मार्ट वॉच नहीं पहनने की हिदायत दी क्योंकि इन घड़ियों में संदेश रिकार्ड करके भेजने से लेकर बातें रिकार्ड करने और फोन करने की सुविधा होती है। पाकिस्तानी गेंदबाज़ हसन ने कहा कि मुझे नहीं पता कि किस खिलाड़ी ने मैच के दौरान स्मार्ट वॉच पहनी हुई थी लेकिन हां आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के एक अधिकारी ने हमसे आकर बात की और कहा कि इसे पहनकर खेलने की अनुमति नहीं है। हसन ने कहा कि हमने भरोसा दिया है कि अगली बार स्मार्ट वॉच पहनकर कोई खिलाड़ी नहीं खेलेगा।