हादसे में सीएम सिक्योरिटी में तैनात इंस्पेक्टर की मौत

Published On

गोसांई खेड़ा गांव के पास बाइक और ट्रक की हुई टक्कर

जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। जींद-रोहतक मार्ग पर गोसांई खेड़ा गांव के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में सीएम सिक्योरिटी में तैनात पुुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार करेला गांव निवासी जयबीर बाइक पर सवार होकर जुलाना से जींद की ओर जा रहा था। जब वह जीन्द-रोहतक मार्ग पर गोसांई खेड़ा गाँव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जयबीर सीएम सिक्योरिटी में तैनात था। मृतक जयबीर जींद के विजय नगर में रह रहा था और गाँव में एक शादी समारोह में शिरकत कर वापस जींद जा रहा था। ट्रक की टक्कर से जयबीर की मौके पर ही मौत हो गई। जयबीर की मौत से गाँव के मातम छा गया। गतौली चौंकी प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts