अमेरिका में 33 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Published On

वाशिंगटन (स्पूतनिक)l अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में प्रदर्शन के दौरान कम से कम 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डब्ल्यूजेएलए टीवी ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया कि एक व्यक्ति को घातक हथियार के साथ पकड़ा गया है तथा 10 को पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य लोगों को सामान्य हमलों से लेकर अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार को की। रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शनों के दौरान कम से कम आठ पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts