अमेरिका में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 48 हजार नये मामले

Published On

वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में पिछले 24 घंटों के दौरान इसके संक्रमण के रिकाॅर्ड 48 हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख को पार कर 1,28,044 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 26 लाख का आंकड़ा पार कर 26,84,416 हो गयी है। अमेरिका में सात लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं।

Coronavirus in America

अमेरिका का न्यूयाॅर्क और न्यूजर्सी प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयाॅर्क में कोरोना संक्रमण के पांच लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 32 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 15 हजार से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। इसके अलावा मैसाचुसेट्स, मिशीगन, इलिनॉयस, कैलिफोर्निया और पेंसिल्वेनिया जैसे प्रांत भी कोविड-19 का प्रकोप झेल रहे हैं। इन सभी प्रांतों में कोरोना से छह हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के महामारी विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने मंगलवार को कहा था कि यदि मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग जैसे अन्य नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो अमेरिका में प्रति दिन कोरोना संक्रमण के एक लाख नये मामले सामने आ सकते हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts