ब्राज़ील में कोरोना से करीब 1.39 लाख लोगों की मौत

Published On

ब्रासीला। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राज़ील में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से पिछले 24 घंटों के दौरान 869 संक्रमित लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 138,977 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 33,281 नए मामलों की भी पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की तादाद 4,624,885 हो गई हैं। ब्राज़ील की सबसे अधिक आबादी वाला स्टेट साओ पाउलो कोरोना के प्रसार का केंद्र बना हुआ है और यहां अबतक 951,973 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,492 लोगों की मौत हुयी हैं। इसके अलावा राजधानी रिओ डे जेनेरियो में अबतक 254,885 लोग संक्रमित हुए हैं और 17,911 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ब्राजील के भूगोल और सांख्यिकी संस्थान के अनुसार देश में अबतक एक करोड़ 90 लाख लोगों की कोरोना से संक्रमित होने की जांच की जा चुकी है जो देश की कुल आबादी का 8.5 प्रतिशत हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts