जापान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

Published On

टोक्यो। जापान के इबाराकी प्रान्त में सोमवार को 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये और फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गयी है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजकर दो मिनट पर महसूस किये गये। इसका केंद्र 36.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर और 100 किमी की गहराई पर बताया जा रहा। अभी तक कोई जान माल के नुकसान होने की खबर नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts