अमेरिका: पूर्व निदेशक यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार

Published On

न्यूयॉर्क (एजेंसी)।

अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के पूर्व निदेशक को यौन शोषण के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पश्चिम अफ्रीका में 2014 ईबोला प्रकोप रोकने में मदद की थी। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की प्रवक्ता अरलीन मुनीज ने बताया कि स्वास्थ्य आयुक्त के रूप में काम कर चुके थॉमस फ्राइडन के खिलाफ एक 55 वर्षीय महिला ने जुलाई में शिकायत दर्ज करायी। महिला ने आरोप लगाया कि थॉमस ने अपने ब्रुकलीन स्थित अपार्टमेंट में गत अक्टूबर में उसका यौन शोषण किया।

प्रवक्ता ने कहा कि 57 वर्षीय फ्राइडन स्वयं ब्रुकलीन थाने पहुंचा जहां उसे यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। न्यूयॉर्क शहर के आपराधिक अदालत में न्यायाधीश माइक याविन्सकी के समक्ष शुक्रवार को उसे पेश किया गया। देश की मुख्य सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख के रूप में फ्रिडेन ने 2014 में पश्चिम अफ्रीका में इबोला और 2015 में ब्राजील में जिका बुखार की रोकथाम में अहम भूमिका निभाई थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

About The Author

Related Posts