हमसे जुड़े

Follow us

15.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 17, 2026
More

    चीन के हेनान प्रांत में बारिश से 73 की मौत

    Floods in China

    बीजिंग (एजेंसी)। चीन के हेनान प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण होने वाली मौतों की संख्या बुधवार दोपहर तक बढ़कर 73 हो गई। प्रांतीय आपदा प्रबंधन विभाग ने यह बुधवार जानकारी दी। गत 16 जुलाई के बाद से जारी प्रचंड बारिश के कारण अब तक 150 काउंटी स्तर के क्षेत्रों के एक करोड़ 36 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। बारिश के कारण 10 लाख से अधिक हेक्टेयर में लगी फसल क्षतिग्रस्त हो चुकी है जबकि 7,84,200 मकान या तो ढह गये हैं या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण कुल 14.7 लाख से अधिक लोगों को स्थानांतरित कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पूरे प्रांत में युद्धस्तर पर राहत और बचाव का काम जारी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।