Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए बहुत बड़ा ऐलान, किसान सम्मान निधि में इतने हजार रुपये का इजाफा, अब मिलेंगे…

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Kisan Samman Nidhi: जयपुर (गुरजंट सिंह)। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इसी योजना में केंद्र सरकार पहले से ही किसानों को छह हजार रुपए दे रही है। अब कुल 8 हजार रुपए किसानों को हर साल मिलेंगे। सीएम ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर दी। इस बढ़ोतरी से राजस्थान सरकार पर हर साल 1300 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

Monsoon Updates: मेहरबान रहेंगे बादल, इस तारीख को होगी मानसून की एंट्री …

12 हजार रुपए तक बढ़ाई जाएगी किसान सम्मान निधि | Kisan Samman Nidhi

भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को दी जाने वाली सम्मान निधि को बढ़ाने का वादा चुनावी घोषणा पत्र में किया था। वादा किया गया था कि किसान सम्मान निधि को हर साल बढ़ाकर 12 हजार रुपए की जाएगी। आने वाले समय में सरकार 4000 रुपए की राशि बढ़ाने की भी तैयारी कर रही है।

2019 में हुई थी योजना की घोषणा | Kisan Samman Nidhi

1 फरवरी 2019 को भारत सरकार ने अंतरिम केंद्रीय बजट में इस योजना को लागू करने की घोषणा की थी। देशभर के किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत सभी पात्र किसान परिवारों को तीन समान किस्तों में हर साल 6000 रुपए दिए जाते हैं। राजस्थान के किसानों को अब 8 हजार रुपए मिलेंगे। राज्य के लगभग 57 लाख किसानों को भजनलाल सरकार 2 हजार रुपये सालाना देगी। ये पैसे किसान कल्याण निधि के माध्यम से ही दी जाएगी।

About The Author

Related Posts