हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार RS 2000 Note:...

    RS 2000 Note: 2 हजार रुपये से जुड़ा ये नया अपडेट जान लें…

    RS 2000 Note
    RS 2000 Note: 2 हजार रुपये से जुड़ा ये नया अपडेट जान लें...

    RS 2000 Note: नई दिल्ली:-भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि 2000 रुपए के 97.92 प्रतिशत नोट बैंक में वापिस आ गये है। सकुर्लेशन से हटाये गए केवल 7409 करोड़ रुपए मुल्य के दो हजार वाले नोट अब लोगो के पास हैं । बता दें कि आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 हजार रुपए मुल्य के बैंक नोट को सकुर्लेशन से वापस लेने की घोषण की थी। आरबीआई के अनुसार 19 मई 2023 की स्थिती के अनुसार, उस समय चलने में 2000 रुपए के बैंक नोट का कुल मुल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था। यह 31 जुलाई 2023 को घटकर 7409 करोड़ रुपए रह गया था।

    2000 के नोट को कैसे बदलें? RS 2000 Note

    बता दें कि 2000 के बैंक नोट को जमा करने व बदलने की सुविधा 7 अक्तुबर 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी, वहीं चलन से हटाये गये 2000 रुपये के बैंक नोट को बदलने की सुविधा 19 मई 2023 से रिर्जव बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों में उपलब्ध हैं। आरबीआई के निर्गम कार्यालय 9 अक्तबर 2023 से लोगों और इकाइयों से उनके बैंकों खातों में जमा करवाने के लिए भी 2000 रुपये के बैंक नोट स्वीकार कर रहे हैं ।

    आरबीआई के 19 आॅफिस में मिल रही ये सुविधा

    इसके अलावा,लोग देश के भीतर भारतीय डाक से भी 2000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में भेज रहे हैं यह पैसा उनके बैंक खातों में जमा हो जाता हैं बैंक नोटों कोे जमा\विनिमय करने वालें 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद , बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंण्डीगढ़, चेन्नई, गुवाहटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपूर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर,2016 में 1000 रुपये और 500 के नोट को चलन से हटाने के बाद 2000 के बैंक नोट जारी किये गए थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here