हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान फिरौती के लिए...

    फिरौती के लिए अगवा किए गए व्यक्ति को 12 घंटे में छुड़ाया

    Karauli News
    महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में अपह्रत का साला भी शामिल

    महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार | Karauli News

    • आरोपियों में अपह्रत का साला भी शामिल | Karauli News

    करौली (सच कहूं/गुरजंट धालीवाल)। कुड़गांव थाना इलाके से सोमवार को 3 लाख की फिरौती के लिए अगवा किए गए व्यक्ति को गंगापुर सिटी-नादौती के रास्ते से पुलिस ने 12 घंटे के अंदर अपहरण कर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। इस मामले में घटना के मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलोरो गाड़ी भी जब्त की गई। Karauli News

    एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि घटना के संबंध में सोमवार को मण्डाबरा गांव निवासी प्रियंका मीणा ने रिपोर्ट दी कि उसके पति रणजीत मीणा का अपहरण कर फिरौती के रूप में 3 लाख रुपए की मांग की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपह्रत की सकुशल रिहाई के लिए एसआई कमलेश मीना के नेतृत्व में थाना कुडग़ांव से एक विशेष टीम गठित की गई। Rajasthan News

    गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई कर 12 घण्टे के अन्दर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गंगापुर सिटी से नादौती जाने वाली रास्ते पर बोलेरो गाड़ी से अपह्रत रणजीत मीना को सकुशल दस्तयाब कर अपहरणकर्ता सुनील कुमार मीना (22) निवासी ख़िरखिड़ा थाना कुड़गांव, पवन मीना (23) निवासी बिरया थाना कुड़गांव जिला करौली और लाडली उर्फ निशा (34) निवासी दिल्ली हाल बदरपुर बॉर्डर फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। Crime

    एसपी गुप्ता ने बताया कि आरोपी लाडली उर्फ निषा को जेल भेजा गया, जबकि सुनील व पवन मीना का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। घटना का मास्टरमाइंड सुनील कुमार मीना है। यह पहले भी धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर आने पर इसने अपह्रत रणजीत मीना के साले पवन मीना और अपने दिल्ली के साथी बदमाशों को साथ लेकर व्यूह रचना रच अपहरण की इस वारदात को अंजाम दिया। Karauli News

    यह भी पढ़ें:– घटिया सामग्री लगाने का विरोध किया तो पेयजल सप्लाई बंद करने की दी धमकी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here