हमसे जुड़े

Follow us

28.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें उत्तर काेरिया...

    उत्तर काेरिया मसले पर माइक पोम्पिओ और स्वीडिश विदेश मंत्री ने चर्चा की

    Discussion

    वाशिंगटन (एजेंसी)

    अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और स्वीडन के विदेश मंत्री मार्गोट वालस्ट्रॉम ने बैठक के दौरान उत्तर कोरिया सहित अन्य मामलों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने सोमवार को द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान 6,7 मई को फिनलैंड के रोविनेमी में आर्कटिक काउंसिल मंत्रिस्तरीय की तैयारी, उत्तर कोरिया के घटनाक्रम और वेनेजुएला की स्थिति पर चर्चा हुयी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने कहा उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी के अनुसार इस महीने की शुरुआत में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन देश के नए सामरिक हथियार कर परीक्षण करने वाले है। पोम्पेओ ने उत्तर कोरिया को अमेरिका के साथ बातचीत के लिए स्वीडन की सेवाओं के लिए अभार जताया। उत्तर कोरिया के साथ अमेरिका का राजनयिक संबंध नहीं है। स्वीडन दोनों देशों के बीच बातचीत को सुविधाजनक बनाने में एक औपचारिक भूमिका निभाता रहा है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।