सरकारी संपत्ति पर राजनीतिक प्रचार को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी सख्त

शिकायतकर्ता ने पंजाब सरकार को घेरा, दावा-सरकारी खंभों, दीवारों और इमारतों पर सत्ताधारी दल के सबसे अधिक पोस्टर

Published On

चंडीगढ़, सच कहूँ/अश्वनी चावला। Chandigarh News: पंजाब में चुनावी माहौल गमार्ने के साथ ही सरकारी संपत्ति पर राजनीतिक प्रचार के लिए लगाए जा रहे पोस्टरों और फ्लेक्स का मामला चुनाव अधिकारियों तक पहुंच गया है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी डिप्टी कमिश्नरों को पत्र जारी कर प्राप्त शिकायत पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 16 अक्तूबर 2026 को जारी पत्र में 9 अक्तूबर को प्राप्त शिकायत का हवाला दिया गया है।

यह शिकायत जन जनवादी पार्टी के पंजाब प्रधान अमरजीत सिंह जगदेव की ओर से की गई है। शिकायतकर्ता ने सीधे तौर पर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया है कि सरकारी और सार्वजनिक स्थानों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बिजली के खंभों, सरकारी दीवारों और अन्य सरकारी संपत्ति पर लगे पोस्टरों तथा फ्लेक्स में बड़ी संख्या आम आदमी पार्टी से संबंधित प्रचार सामग्री की है।

यह दावा शिकायतकर्ता ने किया है और इसी आधार पर उसने चुनाव अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा ने भी धार्मिक स्थलों, बिजली के खंभों और सरकारी दीवारों पर कथित तौर पर लगाए गए फ्लेक्स और पोस्टरों का मुद्दा उठाया है। शिकायतकर्ता ने सवाल उठाया है कि यदि सरकारी संपत्ति आम लोगों के पैसे से बनाई गई है, तो उसका इस्तेमाल किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रचार के लिए कैसे किया जा सकता है?

 

About The Author

Related Posts