हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश पिछले 24 घंटे...

    पिछले 24 घंटे में 1.21 लाख से अधिक सक्रिय मामले घटे, मृतकों की संख्या बढ़ी

    Coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार गिरावट के बीच बीते 24 घंटे में एक लाख 21 हजार 456 सक्रिय मामले घटे हैं, वहीं इस दौरान 1733 लोगों की मौत हुई है। इस दरम्यान देश भर में 57 लाख 42 हजार 659 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही बुधवार सुबह सात बजे तक एक अरब 67 करोड़ 29 लाख 42 हजार 707 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान एक लाख 61 हजार 386 नये मामले सामने आए है। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,21,456 घटकर 16 लाख 21 हजार 603 रहे है। सक्रिय मामलों की दर इस वक्त 3.90 फीसदी है। इस बीच दो लाख 54 हजार 76 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ रिकवरी दर 94.91 प्रतिशत पहुंच गयी है।

    देश में अब तक तीन करोड़ 95 लाख 11 हजार 307 लोग कोरोना को मात दे चुके है। इस दौरान 1733 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर स्थिर है। देश में पिछले 24 घंटे में 17 लाख 42 हजार 793 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73.24 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 10,299 सक्रिय मामले बढ़कर 36,8580 हो गये। वहीं 40,383 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 56,53,376 हो गयी है, जबकि 1205 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 55600 हो गया है। दूसरे पायदान पर कर्नाटक है, i जहां सक्रिय मामलों की संख्या में 46606 घटकर 197755 रह गयी है। इस दौरान 60,914 और मरीजाें के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 358,7022 हो गयी है। वहीं 58 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39056 पर पहुंच गयी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here