हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें पाकिस्तान में...

    पाकिस्तान में बाढ़ की आपदा से डेढ़ करोड़ से अधिक बच्चे प्रभावित : UNICEF

    UNICEF

    इस्लामाबाद (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (UNICEF) ने कहा है कि पाकिस्तान में बाढ़ की आपदा से अनुमानित 1.6 करोड़ बच्चे प्रभावित हुए हैं और इनमें से कमोबेश 34 लाख बच्चों को जीवन रक्षक मदद की तत्काल जरुरत है। हाल ही में पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बाढ़प्रभावित क्षेत्रों का दो दिवसीय दौरा करने वाले यूनिसेफ के प्रतिनिधि अब्दुल्ला फादिल ने अपने बयान में कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति बेहद गंभीर है, जहां कुपोषित बच्चे दस्त, डेंगू बुखार , चर्म रोग तथा अन्य दर्दनाक बीमारियों से जूझ रहे हैं।

    Floods, Rescue Operation, CM, Heavy Rain

    उन्होंने कहा कि बाढ़ की चपेट में आकर कम से कम 528 बच्चों की जान जा चुकी है और इनमें से हर एक की मौत एक त्रासदी थी जिसे टाला जा सकता था। उन्होंने जोर दिया कि दुखद वास्तविकता यह है कि सहायता में बढ़ोतरी के अभाव में और बहुत से बच्चे अपनी जान गंवा बैठेंगे। पाकिस्तान के समाचारपत्र ‘डान’ की रिपोर्ट के मुताबिक गत जून से आयी बाढ़ में और 40 लोगों के मरने के साथ ही मृतकों की संख्या 1,545 हो गयी है। दूसरी तरफ पाकिस्तान में बाढ़ आपदा की भयावहता बढ़ने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सहायता का सिलसिला जारी है। जापान सरकार ने शुक्रवार को 70 लाख अमेरिकी डॉलर के मदद की घोषणा की है। कनाडा सरकार ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 30 लाख कनाडाई डॉलर की सहायता देने की प्रतिबद्धता जतायी है।

    यह भी पढ़ें – गुरदासपुर में PIA लिखा जहाज जैसा पाकिस्तानी गुब्बारा मिला

    पाकिस्तान में बाढ़ से 37 और लोगों की मौत

    पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 37 और लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हो गए। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने यह जानकारी दी। एनडीएमए ने शुक्रवार शाम एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि बाढ़ से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में मारे गए लोगों में 16 बच्चे और सात महिलाएं शामिल हैं।

    एनडीएमए ने कहा कि जून के मध्य से इस मौसम की मानसूनी बारिश और बाढ़ से पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या बढ़कर करीब 1,545 हो गई है और 12,850 लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा कुल मिलाकर 19 लाख 20 हजार घर नष्ट हो गए हैं। जबकि एक अनुमान के अनुसार देश भर में बारिश और उसके बाद आई बाढ़ में नौ लाख 35 हजार 795 पशुधन मारे गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here