हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नामचर्चा का आ...

    नामचर्चा का आयोजन

    केसरीसिंहपुर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक केसरीसिंहपुर ब्लाक के गांव किकरवाली मैं रविवार को प्रेमी बृजलाल इन्सां के निवास स्थान पर नामचर्चा का आयोजन किया गया। ब्लाक भंगीदास केवल इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर व विनती का शब्द बोलकर शुरूआत की। कविराज भाई गुरविंद इन्सां, गोरा इन्सां, लखविंदर इन्सां, देवेंद्र इन्सां, अंग्रेज इन्सां आदि ने पवित्र भजनो का गुणगान किया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, 7 मेंबर, सुजान बहनें, गांव शहर भंगीदास, बुजुर्ग समिति के सेवादार, आईटी विंग के सेवादार व सैकड़ों की तादाद में साथ संगत मौजूद थी।

    पदमपुर

    ब्लॉक पदमपुर की स्पेशल नामचर्चा स्थानीय नामचर्चाघर में प्रेमी सरवन सिंह इन्सां 37-आरबी के परिवार द्वारा ब्लॉक नामचर्चा का आयोजन करवाया गया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास राजेंद्र इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर व विनती का शब्द बोलकर शुरू की। उसके बाद कविराज भाइयों ने पवित्र ग्रंथों से शब्द बोले। व्याख्या प्रेमी जयदीप इन्सां द्वारा पवित्र ग्रंथ से पढ़कर की गई। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक भंगीदास राजेंद्र इन्सां ने साध संगत को ज्यादा से ज्यादा मानवता भलाई के कार्यो में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। नामचर्चा में 7 मेंबर भाई, सुजान बहनें व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के भाई-बहनें एवं साध संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here