साध-संगत ने नामचर्चा में गुरदेव इन्सां व तोता सिंह इन्सां को दी श्रद्धांजलि

Published On

7 परिवारों को किया राशन वितरित

ओढां (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक श्री जलालआणा साहिब के गांव कालांवाली में सचखंडवासी गुरदेव सिंह इन्सां के नमित ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा (namcharcha) आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गुरदेव इन्सां बीती 29 सितंबर को सचखंड जा विराजे थे। इस नामचर्चा में उनके परिजनों व रिश्तेदारों के अलावा ब्लॉक से काफी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। नामचर्चा की शुरूआत बेनती भजन के साथ हुई। सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लॉक भंगीदास सुरजीत इन्सां ने कहा कि गुरदेव सिंह इन्सां ने शाह सतनाम सिंह जी महाराज से नाम शब्द लेकर परिवार को डेरा सच्चा सौदा से जोड़ा। गुरदेव इन्सां डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ एवं अग्रणी सेवादारों में गिने जाते थे।

बिहार की संगत ने किया रक्तदान, लोगों ने की प्रशंसा

15 मेंंबर डॉ. गुरजंट इन्सां ने भी संबोधन में कहा कि जो जीव पूर्ण संत सतगुरु की सोहबत करते हैं वे कभी भी चौरासी के चक्कर में नहीं पड़ते। सतगुरु ऐसे जीवों की स्वयं संभाल करते हैं। नामचर्चा के दौरान कविराजों ने कर ले भजन श्वास मुक्क जाणगे जे नाम नी जपणा सी जप नाम सतगुरु दा मेहमान दो दिनों का व कि भरोसा इस दम दा करें सहित अन्य नाम व चेतावनी प्रथाए भजनों द्वारा ये बताया कि इंसान को ये जन्म भजन सुमिरन के लिए मिला है। इस जन्म में ये कार्य कर इंसान सचखंड का अधिकारी बन सकता है।

तोता सिंह इन्सां सेवा कार्यां के लिए हमेशा तत्पर रहते थे: गुरनाम इन्सां

नामचर्चा के समापन अवसर पर प्रेमी नछत्तर इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। वहीं मंडी कालांवाली में भी प्रेमी बिंदर सिंह इन्सां व काला सिंह इन्सां के पिता सचखंडवासी तोता सिंह इन्सां के नमित नामचर्चा आयोजित की गई। नामचर्चा की शुरूआत भंगीदास गुरनाम इन्सां ने बेनती भजन के साथ करवाई। उन्होंने सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रेमी तोता सिंह इन्सां सेवा कार्यांे के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। नामचर्चा में कविराजों ने चेतावनी र्प्रथाए भजनों से मनुष्य जन्म की सार्थकता बयान की। इस मौके पर उक्त परिवार की ओर से 7 जरूरतमंद परिवारों को राशन भी वितरित किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts