हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    आशीर्वाद मुहिम के तहत नरवाना की साध-संगत ने बढ़ाया मदद को हाथ

    Chandigarh
    Naamcharcha in Bihar: बिहार में मची राम-नाम की धूम

    बेटी की शादी में जरूरत का सामान देकर किया सहयोग | Welfare Works

    नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Welfare Works: मुश्किल वक्त में किसी के काम आना ही सच्ची इन्सानियत है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के इन पावन वचनों पर अमल करते हुए शुक्रवार देर सायं ब्लॉक नरवाना शहर की साध-संगत ने एक जरूरतमंद परिवार की कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग दिया। Narwana News

    जानकारी के अनुसार कमलेश पत्नी होशियार सिंह निवासी कैनाल रोड नरवाना दिहाड़ी मजदूरी कर अपने घर का खर्च चलाती है। उसने अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी। लेकिन परिवार की आर्थिक तंगी शादी में आड़े आ रही थी। इस पर उसने शाह सतनाम, शाह मस्तान जी धाम व मानवता भलाई केन्द्र डेरा सच्चा सौदा, सरसा में संपर्क साधा। डेरा सच्चा सौदा से सूचना मिलने पर ब्लॉक नरवाना के सेवादारों और साध-संगत ने कमलेश की बेटी की शादी के लिए घर पहुँचकर घरेलू जरूरत का सारा सामान सौंप दिया। वहीं लड़की के परिजनों ने पूज्य गुरु जी व साध-संगत का आभार जताया है।

    इस सराहनीय मानवीय कार्य में सिकंदर इन्सां, ललित इन्सां,अमित इन्सां, मोहित इन्सां, विरेन्द्र इन्सां, बलजीत इन्सां, राकेश इन्सां, सुरेन्द्र गिरधर इन्सां, अजमेर इन्सां, राहुल इन्सां, राकेश इन्सां, कर्मबीर इन्सां, अमन इन्सां, दीपक इन्सां, संजय गिरधर, रवि इन्सां संदीप इन्सां, इन्दू इन्सां, बचना इन्सां, जापान सिंह इन्सां, सतीश इन्सां सहित अन्य साध-संगत ने सहयोग किया। Welfare Works

    यह भी पढ़ें:– Weather Update: यूपी, हरियाणा, बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट, इस दिन तगड़ी आंधी की भविष्यवाणी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here