देश में 12 सितंबर को 10.72 लाख कोरोना नमूनों की जांच

Published On

नयी दिल्ली l देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच इसकी रोकथाम के लिए अधिक जांच पर लगातार जोर है और 12 सितंबर को दस लाख 72 हजार नमूनों की जांच की गई है। पिछले दस दिन में सिर्फ सात सितंबर को ही दस लाख से कम सात लाख 20 हजार 362 कोरोना नमूनों की जांच की गई जबकि शेष दिनों में यह आंकड़ा दस लाख से ऊपर ही रहा है। तीन सितंबर को आये आंकड़़ो में रिकार्ड 11 करोड़ 72 लाख 179 नमूनों की जांच की गई थी। यह देश में ही नहीं विश्व में भी एक दिन में सर्वाधिक जांच का रिकार्ड है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के 13 सितंबर को जारी आंकड़़ो में 12 सितंबर तक कुल कोरोना नमूनों की जांच पांच करोड़ 62 लाख 60 हजार 928 पहुंच चुकी है। बारह सितंबर को दस लाख 71 हजार 702 नमूनों की जांच की गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts