श्री अमृतसर साहब के रेल हादसे में पीड़ितों को मलहम लगाने पहुंचे 18 डेरा श्रद्धालु

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

डेरा सच्चा सौदा के 18 सदस्य घायलों को रक्तदान करने के लिए श्री अमृतसर साहब के लिए रवाना हुए | Sri Amritsar Sahib

कोटकपूरा (किरण इन्सां)। श्री अमृतसर साहब के जोड़ा फाटक पर घटित हुई बेहद दुखदायी घटना ने जहां पंजाब निवासियों को झंझोड़ कर रख दिया, वहीं देश के कोने-कोने में घटना से लोग इस दुख में शरीक होने के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक कोटकपूरा के शाह सतनाम सिंह जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के 18 सदस्य प्रेमी रणजीत सिंह के नेतृत्व में घायलों को रक्तदान करने के लिए श्री अमृतसर साहब (Sri Amritsar Sahib) के लिए रवाना हुए, जिससे घायलों को जरूरत अनुसार ब्लड देकर उनके ईलाज में सहायता कर सकें।

इस मौके पर भंगीदास ओम प्रकाश व कोर सिंह पटवारी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी की पावन प्रेरणाओं पर चलते कोटकपूरा ब्लॉक के प्रेमियों ने यह निर्णय लिया कि इस दुखदायी घटना में जितनी भी भी मदद हो सके करने पहुंचे। इस मौके पर हमीर सिंह इन्सां, कुलवंत सिंह, सुखपाल सिंह, रुपिन्दर सिंह, गगनदीप सिंह, सुखजीत कुमार, लखवीर सिंह,सुखवीर सिंह, संजय कुमार, छिन्दरपाल कौर, डेविड कुमार, सुखराज इन्सां पप्पू के अलावा अन्य भी उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

 

About The Author

Ad Ad

Related Posts