देश में कोरोना के 2 लाख 86 हजार 384 नए मरीज मिले

Published On

कोविड टीकाकरण में 163.84 करोड़ टीके लगे

नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटे में देशभर में 22 लाख से अधिक कोविड टीके लगायें गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 163.84 करोड से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वीरवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 22 लाख 35 हजार 267 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 163 करोड़ 84 लाख 39 हजार 207 कोविड टीके दिए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 86 हजार 384 नये मरीज सामने आए हैं।

इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 22 लाख दो हजार 472 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 5.46 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 19.59 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में तीन लाख छह हजार 357 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 76 लाख 77 हजार 328 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.33 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख 62 हजार 261 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 72 करोड़ 21 लाख 66 हजार 248 कोविड परीक्षण किए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts