जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 3 आतंकी

Published On

श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं। शोपियां के तुलरान इलाके में सोमवार को एनकाउंटर शुरू हुआ था। इसमें मारे गए तीनों आतंकी लश्कर ए तैयबा (टीआरएफ) के थे। इनमें से एक की पहचान मुख्तार शाह के तौर पर हुई है, जो गांदरबल का रहने वाला था। मुख्तार वही आतंकी था, जिसने कुछ दिन पहले श्रीनगर में बिहार के रेहड़ी लगाने वाले वीरेन्द्र पासवान की हत्या की थी। उस हमले के बाद मुख्तार भागकर शोपियां आ गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts