म्यांमार सेना का एक बम गिरा भारतीय सीमा में

Published On

नई दिल्ली। भारत ने विगत 10 एवं 11 जनवरी की रात को म्यांमार सेना के एक वायुसैनिक अभियान में एक बम भारतीय सीमा में गिरने पर चिंता जताते हुए इस मामले को म्यांमार की सरकार के साथ उठाया है।

क्या है मामला

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज यहां नियमित ब्रीफिंग में कहा कि विगत 10 एवं 11 जनवरी की दरम्यिानी रात में म्यांमार की सेना ने भारतीय सीमा से लगे क्षेत्रों में एक वायुसैनिक अभियान चलाया था। अभियान में हमारे हवाई क्षेत्र का उल्लंघन नहीं हुआ है लेकिन एक बम मणिपुर के चंपई जिले के फरकुआई गांव में तिआऊ नदी में गिरा था। प्रवक्ता ने कहा कि हमारे लिए यह चिंता की बात है। हमने म्यांमार सरकार से इस मामले को उठाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts