Rain Alert: सावधान: अगले तीन दिन इन राज्यों में भारी बारिश और बिजली कड़कने का अलर्ट

Published On

Rain Alert: चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। हालांकि कई राज्यों में बारिश, बिजली कड़कने का अलर्ट भी जारी किया गया। मौसम विभाग ने बताया है कि 31 मार्च से तीन अप्रैल के बीच महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में मौसम बदलेगा और यहां बारिश, आंधी तूफान और ओले गिरने की संभवना है। इसमें से केरल और कर्नाटक में दो और तीन अप्रैल को भारी बरसात हो सकती है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, असम में तेज हवाएं चलीं।

गंगीय पश्चिम बंगाल में हीटवेव रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में एक से तीन अप्रैल, विदर्भ में एक अप्रैल, पूर्वी मध्य प्रदेश में दो और तीन अप्रैल, महाराष्ट्र में 31 मार्च से तीन अप्रैल, गुजरात में 31 मार्च से तीन अप्रैल, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक में एक से तीन अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान और तेज हवाएं चलने वाली हैं। इस दौरान हवाओं की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 30 और 31 मार्च, त्रिपुरा में 31 मार्च को तेज हवाएं, बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। Rain Alert

About The Author

Related Posts