पंजाब में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट व अन्य जवान लापता

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पाकिस्तान सीमा से सटे पठानकोट के रणजीत सागर बांध क्षेत्र में आज सुबह करीब 10:30 बजे सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इसमें पायलट समेत सेना के तीन जवान थे, जो लापता हैं। समाचार लिखे जाने तक पायलट व अन्य जवानों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था, अचानक इसका संतुलन बिगड़ने से यह बांध में जा गिरा। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts