पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सेना के अधिकारी शहीद

Published On

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए बुधवार को जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के केरी सेक्टर में गोलीबारी की जिससे भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गये। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह केरी सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी इस कृत्य का माकूल जवाब दिया। गोलीबारी में सेना के जेसीओ घायल हो गये। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। इससे पहले 30 अगस्त को पाकिस्तान ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था जिसमें एक जेसीओ शहीद हो गये थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts