Arvind Kejriwal Health: अरविंद केजरीवाल जा सकते हैं कोमा में, ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा’, हेल्थ रिपोर्ट पर आप का बड़ा बयान

Published On

Arvind Kejriwal Health: नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को पूरी तरफ क्षति पहुँचाने का षड्यंत्र कर रही है। आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की गिरफ़्तारी के जरिए भाजपा जेल में अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को पूरी तरफ क्षति पहुँचाने का षड्यंत्र कर रही है। भाजपा को पता था कि निचली अदालत के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी केजरीवाल को जमानत मिल जाएगी इसलिए उन्हें सीबीआई के फर्जी मामले में गिरफ़्तार करवा दिया गया।

सर्वोच्च न्यायालय के गुजारा भत्ता फैसले पर मुस्लिम महिलाओं का रिएक्शन…

सुश्री आतिशी ने कहा कि जेल में सही सही देखरेख न मिलने से कई बार रात में सोते हुए अरविंद केजरीवाल का शुगर खतरनाक स्तर तक 50 के नीचे पहुँचा। डॉक्टरों के अनुसार शुगर लेवल का इस कदर नीचे गिरने से ब्रेन स्ट्रोक और कोमा में जाने का खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि तानाशाह अपने विरोधियों को जेल में रखकर उनके स्वास्थ्य को खराब कर जान लेने का प्रयास करते है। तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल के साथ भी यही हो रहा है। उन्होंने कहा कि जेल में अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है। उन्हें कुछ भी होता है तो उसके लिए भाजपा जिÞम्मेदार होगी। आप नेता ने कहा कि भाजपा की साजिश सिर्फ अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने तक की नहीं है। भाजपा की साजिÞश अरविंद केजरीवाल को मारने की है।

About The Author

Related Posts