अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमस्खलन
Published On
एक की मौत, एक घायल (Avalanche )
श्रीनगर (एजेंसी)। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हिमस्खलन में ट्रक के कंडक्टर की मौत हो गयी जबकि चालक घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना सोमवार की शाम उस समय हुई, जब आवश्यक सामान से लदा मिनी ट्रक लद्दाख की ओर जा रहा था। इसी दौरान द्रास में यह हिमस्खलन की चपेट में आ गया। हिमस्खलन के कारण ट्रक का चालक और कंडक्टर कई फुट बर्फ की चादर में दब गए।
हादसे की सूचना मिलने के बाद तुरंत खोजी एवं बचाव अभियान चलाया गया। ट्रक के चालक को बचा लिया गया जबकि कंडक्टर का शव बरामद किया गया। कंडक्टर की पहचान तौसीफ अहमद मीर के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी और चिकित्सा संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कंडक्टर के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।